सहारनपुर: ITI कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, शव मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पीएम हाउस से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में शनिवार को आईटीआई कॉलेज में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या से सनसनी फैल गई। उसका खून से लथपथ शव कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। मृतक के शरीर और आंख पर गहरे चोट के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर पिता बेसुध हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।