मवाना: मवाना में कुड़ी की झाल पर अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पहचान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mawana, Meerut | May 7, 2026 गुरुवार को दोपहर 11:00 बजे मवाना की कुड़ी की झाल पर कुड़ी गांव निवासी व्यक्ति ओंकार का शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम घर से निकले ओंकार सिंह वापस घर नहीं लौटे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।