बरेली: मोहर्रम से पहले बरेली में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, अफसर सड़कों पर उतरे, 12 फीट से ऊंचे ताजिए पर दी सख्त चेतावनी
बरेली में मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में बारादरी थाना क्षेत्र के काका टोला, जोगी नवादा, जगतपुर, मीराकीपेठ, सैलानी और सहामतगंज समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने जोरदार फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारिक, क्षेत्राधिकारी शिवम आशुतोष सिंह,