मुरैना नगर: सद्भावना जनसेवा समिति ने मुरैना के अग्रसेन पार्क में लगाया 30वां वाटर कूलर,47 जलसेवा केंद्रों की संभाल रही जिम्मेदारी।
सद्भावना जनसेवा समिति मुरैना ने आज रविवार को अग्रसेन पार्क, जीवाजीगंज में ग्रुप का 30वां वाटर कूलर स्थापित किया। किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोयल ने स्व. श्यामा देवी व स्व. फूलचंद गोयल की स्मृति में यह सेवा समर्पित की। शुभारंभ श्रीमती कृष्णा गोयल एवं प्रो. डॉ. आर.सी. गोयल ने किया। समिति अब 47 वाटर कूलरों की देखरेख कर रही है।