भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलिया मंदिर में चढ़ावे की बरसात जारी, छठे चरण में 54 लाख से ज्यादा दान, कुल राशि करोड़ों के पार पहुंची
मंदिर सूत्रों से गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दानपेटी गणना का कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को छठे चरण की गणना में 54 लाख 6 हजार 600 रुपये की राशि प्राप्त हुई। अब तक छह चरणों की गणना में कुल 32 करोड़ 87 लाख 11 हजार 600 रुपये का चढ़ावा सामने आ चुका है। मंदिर प्रशासन के अनुसार शेष राशि की गणना अगले चरण में की जाएगी। गणन