मुरादाबाद: रविवार को 75 वर्षीय महिला को ढूंढकर पुलिस ने परिवार को सौंपने का कार्य किया
मुरादाबाद जनपद के थाना सिविल लाइंस पुलिस को सफलता मिली है, रविवार को 3:00 बजे सिविल लाइंस पुलिस ने 75 वर्षीय गुम हुई महिला को ढूंढ कर उसके परिवार वालों तक मिलने के काम को अंजाम दिया गया है, थाना प्रभारी मनीष सक्सेना से जब जानकारी की गई तो थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रास्ता भटक गई थी, बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलवाया है।