सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार सुबह से पर्यटन एवं विवेकानंद घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु घाट पहुंचे और मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। घाटों पर दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा।