बक्सर: बक्सर का गौरव: वामन भगवान मंदिर को मिली स्वतंत्र पहचान, सीएम सम्राट चौधरी की मंजूरी से होगा कायाकल्प
Buxar, Buxar | Jul 2, 2026 बक्सर की धार्मिक विरासत के लिए बुधवार को ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक वामन भगवान मंदिर को ‘स्वतंत्र अस्तित्व’ देने और जीर्णोद्धार की मंजूरी दे दी। अब मंदिर की अपनी अलग पहचान होगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और बक्सर में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। सरकार का यह फैसला सनातन धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया।