बरियातु: बरछीया में पूर्णाहुति और संतों की विदाई के साथ श्री रूद्र महायज्ञ का समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बारियातु प्रखंड के बरछिया में आयोजित श्री हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन पूर्णहुती और संतों की विदाई के साथ शनिवार शाम को हो गया। यह महायज्ञ 18 अप्रैल से कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था। महायज्ञ को लेकर अंतिम दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई और 10000 से अधिक श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला मंडप का परिक्रमा किया।