बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से एक युवक को 20.88 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के देदौर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी कर 20.88 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने टोला बरियारपुर निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी के बाद रविवार की दो