अनूपपुर: तेलंगाना से नाबालिग सकुशल मिली, भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने 17 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। मामले में साथ ले जाने वाले आरोपी श्यामनारायण केवट निवासी बिजौड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन में की गई।