खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में 1 दिसम्बर से 20 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा फसल की खरीदी की जाएगी। आज 28 नवंबर शाम 5 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव भदोरिया ने बताया कि जिले में धान, ज्वार एवं बाजरा फसल की खरीदी के लिये गोदाम स्तर पर 2 खरीदी केन्द्र बनाये गये है।