हाथरस: पुराने मुकदमे को वापस करने के लिए एक परिवार को दबंग ने तमंचा से गोली मारने की दी धमकी, फिर भी नहीं की पुलिस में शिकायत
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया नंदराम मे पुराने मुकदमे को वापस कराने को लेकर एक परिवार को घर पहुंच कर एक दबंग द्वारा तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दिए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्यवाही की मांग को शिकायत की है। पीड़ित पति-पत्नी ने बताया कि पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए दबंग ने धमकी दी है।