गोगरी: गोगरी में अंडा दुकानदार से मारपीट, ठेला पलटा, ₹20 हजार का नुकसान और लूटपाट
गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत टोला गोगरी पंचायत में एक अंडा बेचने वाले दुकानदार के साथ मारपीट कर ठेला पलटने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में गोगरी थाना में सोमवार की दोपहर दो बजे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगत टोला निवासी रंजीत मालाकार अंडा से लदा ठेला लेकर बाजार की ओर जा रहे थे।