बीना: सर्वोदय चौराहे पर दुर्गा चल समारोह के कारण लगा जाम, मोतीचूर घाट पर हो रहा है प्रतिमाओं का विसर्जन
Bina, Sagar | Oct 3, 2025 शारदीय नवरात्रि पर नगरीय क्षेत्र में बड़ी तादाद में मां दुर्गा एवं मां महाकाली की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी और दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए प्रशासन के द्वारा मोतीचूर घाट पर व्यवस्थाएं की गई है। गुरुवार को देर रात तक बड़ी तादाद में विशाल प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया वहीं शुक्रवार को भी मोतीचूर घाट पर विसर्जन की तैयारी है।