दनियावां: दनियावां बाजार स्थित दीपू मार्केट के पास से चोरों ने चुराई ग्लैमर बाइक
Daniawan, Patna | May 30, 2026 दनियावां बाजार स्थित दीपू मार्केट के पास ख़डी बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया है। बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो यी है। पीड़ित बाइक मलिक ने बताया कि दीपू मार्केट के पास ग्लैमर बाइक खड़ी कर दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए गया ज़ब वापस आया तो देखा कि उक्त जगह पर बाइक नहीं है। पीड़ित बाइक मलिक ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन मे जुटी है।