पूरनपुर: शेरपुर कला के समाजसेवी ने दरोगा पर अभद्रता और चेकिंग के नाम पर परेशान करने का लगाया आरोप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के रहने वाले समाजसेवी मुकर्रम अहमद खा ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 9 बजे उनका भांजा बाइक से डेरी पर जा रहा था। तभी उसकी बाइक का पुलिस ने चालान कर दिया। जब इस संबंध में वह जानकारी करने पुलिस चौकी पर पहुंचे तो आरोप है वहां मौजूद दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए। पुलिस चौकी से भगा दिया।