पूरनपुर: हरियाणा में ठेकेदार के साथ मजदूरी पर गया ग्रामीण एक माह बाद भी घर नहीं लौटा, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर के रहने वाले साजिद पुत्र बशीर ने बताया कि एक माह पूर्व उसके पिता वशीर लोधीपुर के रहने वाले ठेकेदार बाबर और राशिद के साथ मजदूरी पर गए थे। जब से अबतक न तो उन से बात हुई और न ही कौई जानकारी मिल रही हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कौई सुराग नहीं लगा सका। साजिद ने मामले में ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।