पूरनपुर: शेरपुर कला गैस एजेंसी के पास बाघ की चहलकदमी से राहगीरों में दहशत, बाघ को पकड़ने की उठाई मांग
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के पास लगातार बाघ की चहलकदमी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल हैं। नफीस इंडियन गैस एजेंसी के पास में बाघ को सड़क पार करता देख बाइक सवार राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में गांव के नजदीक बाघ की चहलकदमी को लेकर दहशत का माहौल है और वन विभाग से बाघ को पकडऩे की मांग की है।