कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज बुधवार दोपहर 1 बजे मोहन बड़ोदिया विकासखंड के ग्राम कुड़ाना में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम कुड़ाना के कृषक शिवनारायण शर्मा एवं अशोक शर्मा के जैविक एवं प्राकृतिक कृषि प्रक्षेत्र में की जा रही जैविक खेती- गेहूं, प्याज, आलु, तुअर, हल्दी, धनिया आदि एवं तैयार किये जा