मोहनपुर: चितकाठ मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
चितकाठ मोड़ के समीप शुक्रवार देश शाम सड़क हादसे में बाइक के चालक हरदला कुंड दुर्गाबाड़ी मोहल्ला निवासी राजू रवानी की मौत हो गई वहीं उनकी बहन रोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज सदर अस्पताल देवघर में जारी है बताया कि दोनों संबंधी के घर निमंत्रण खाने के लिए गए थे मृतक के शव का शनिवार के दोपहर 12:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।