महसी: महसी क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।।