गुरारू: डबूर देवी स्थान में छठ पूजा पर चैता प्रतियोगिता का आयोजन, देर रात तक गूंजते रहे गीत
Guraru, Gaya | Mar 25, 2026 डबुर स्थित देवी स्थान परिसर में छठ पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार की रात भव्य चैता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व चैता प्रेमी देर रात तक मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकंदर पासवान ने की,जबकि मंच संचालन श्याम सुंदर यादव ने किया।उद्घाटन मुखिया लक्ष्मण यादव ने की।