जांजगीर: करही गांव में गोलीकांड मामले में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक बालेश्वर साहू, बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग
जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना के करही गांव में घर में घुसकर 3 नकाबपोश बदमाशों ने 2 भाई पर गोली चला दी. वारदात में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौत हो गई है, वहीं घायल छोटे भाई आशुतोष कश्यप को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है. बड़ी वारदात की सूचना के बाद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे. यहां घायल युवक के बेहतर इलाज के लिए।