विदिशा नगर: शहर के समाजसेवी ने किया इकोफ्रेंडली तिरंगे का वितरण, 26 जनवरी के बाद गमले में तुलसी व गेंदे के पौधे लगाए जाएंगे
26 जनवरी के पहले शुक्रवार शाम 7 बजे शहर के समाजसेवी शोभित अग्रवाल इको फ्रेंडली तिरंगे का वितरण कर रहे हैं। इस तिरंगे में उन्होंने तुलसी और गेंदा के बीच डाले हुए हैं। 26 जनवरी के बाद यह इको फ्रेंडली तिरंगा गमले में डाला जाएगा। उसके बाद तुलसी और गेंदे में से किसी एक का पौधा उगेगा इससे तिरंगे का अपमान भी नहीं होगा और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी मदद की जाएगी।