मंझनपुर: सेहिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सीएनजी ऑटो चालक गंभीर घायल, पैर की हड्डी टूटी, जिला अस्पताल में भर्ती
सेहिया आमद करारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सीएनजी ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंझनपुर कस्बे के नया नगर सेकेंड निवासी सालिम सीएनजी ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।