किशनगढ़ बास: खैरथल के जिला कलेक्टर ने योजनाओं की समीक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, हुआ बैठक का आयोजन
Kishangarhbas, Alwar | Apr 11, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार खैरथल तिजारा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनेक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।