उधवा: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर उधवा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सुनते ही उधवा प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यालय उधवा में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दोजा ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।