विदिशा नगर: गंजबासोदा: युवक ने पुराने विवाद और महिलाओं द्वारा धमकी देने व झूठी शिकायत का आरोप लगाया, SP से न्याय मांगा
शुक्रवार दोपहर 3 बजे गंजबासौदा निवासी चंद्र मोहन सैनी अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित रूप से शिकायत करते हुए अपनी सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व विवाद होने के बाद कुछ लोग उसी कैस में राजीनामा करने, न्यायालय में चल रहे केस में बयान पलटने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिलाएं झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं