सदर: प्रयागराज में देर रात खुलने वाली पान की दुकान से बढ़ी अव्यवस्था, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
Sadar, Allahabad | Apr 5, 2026
प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद क्षेत्र में तारीख पान भंडार के देर रात तक खुले रहने से इलाके में अव्यवस्था फैल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के आसपास रात देर तक भीड़भाड़, शोर-शराबा और असामाजिक गतिविधियां होती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दुकान रात 12 बजे तक खुली रहने के कारण यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे लोग परेशान है।