मोहम्मदगंज: चोरी के मामले में फरार आरोपी को मोहम्मदगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बीते 13 जून को मोहम्मद गंज स्टेशन रोड बाजार स्थित मुन्ना स्टेशनरी दुकान से जिरोक्स मशीन चोरी के मामले में फरार आरोपी श्रीराम पासवान को तीन महीने बाद मोहम्मदगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। हुसैनाबाद थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।