मोहम्मदगंज: बिजली करेंट की चपेट में आने से मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के बिरधवर निवासी 25 वर्षीय युवक का निधन।
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरधवर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक धनंजय पासवान, पिता प्रवेश पासवान गुरुवार को बिजली करेंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से अचेत हो गया था। परिजनों ने उसे आननफानन में हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक धनंजय के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।