मोहम्मदगंज: भजनिया पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत भजनिया पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। विशेष रूप से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना को लेकर काफी भीड़ देखने को मिली।