बैरगनियां: मुहर्रम को लेकर बैरगनिया में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
बैरगनिया आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर बैरगनिया पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम शामिल रही और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो चौक चौराहा तथा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।