स्कूली बच्चों से भरी विक्रम टैक्सी पलटी, 5 बच्चों को मामूली चोट
कौशांबी। चायल क्षेत्र के गुंगवा-चलौली गांव के पास शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी विक्रम टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 18 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि विक्रम एक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। चालक के अनुसार, यात्रा के दौरान एक बच्चे ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में 5 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
⚠️ गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
@uppolice @cmoffice_up @inc_uttarpradesh @dmkaushambi @kaushambipolice
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 12, 2026