थावे: गवंदरी नहर से पुलिस ने तीन बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
थावे पुलिस ने रात्रि गस्ती में तीन बोतल देशी शराब के साथ एक आरोपित को गवंदरी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव के शम्भू साह के रुप में की गई हैं। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश कर दिया।