जगदलपुर: महापौर संजय पांडे से जगदलपुर नगर पालिक निगम के मनोनीत पार्षदों ने की सौजन्य भेंट
नगर निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने रविवार को महापौर संजय पांडे से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में संतोष त्रिपाठी,राजेश श्रीवास्तव,रोहित त्रिवेदी ,आशुतोष पाल,यशवर्धन राव, अतुल कौशल और श्रीमती लक्ष्मी कश्यप शामिल थे। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को भगवा पट्टिका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।