प्रयागराज: महाकुंभ के समापन के बाद कई प्रदेशों से गंगाजल भरने आ रहे लोग, फायर ब्रिगेड कर रही है मदद
विभिन्न प्रदेशों से लोग गंगा का पवित्र जल भरने के लिए संगम तट पर पहुंच रहे हैं।आज शनिवार को करीब 6 बजे के आसपास असम से लोग प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां पर फायर ब्रिगेड की मदद से टैंकर में गंगाजल भरवाया गया है तथा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद टैंकर रवाना हुआ है।