प्रयागराज: शास्त्री पुल पर आगे जा रही कार से टकराई पीछे से आ रही कार, लोग बाल-बाल बचे, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
शास्त्री ब्रिज पर आज शनिवार को करीब 5:00 बजे के आसपास आगे जा रही कार से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस घटना में पीछे से टकराने वाली कार क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई,जबकि कार सवार लोग बाल बाल बचे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जबकि तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ है।