प्रयागराज: करेली में रिद्धि सिद्धि चाय वाले के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, महिला घायल हुई
घटना प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के रिद्धि सिद्धि चाय वाले के पास की है,जहां पर तेज रफ्तार कार सवार ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी,कार की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,तथा घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, स्थानीय लोगों के मुताबिक कार सवार तेज रफ्तार से जा रहा था।