प्रयागराज: महाकुंभ के समापन के बाद बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली पर्व के बाद शुरू होगा
प्रयागराज के बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर को महाकुंभ से पहले कॉरिडोर बनाने की शुरुआत की गई,जबकि महाकुंभ के शुरुआत होने पर फेस - 1 का कार्य पूरा हो पाया था,अब फेज- 2 के निर्माण कार्य के दौरान मंदिर का गर्भ गृह - शिखर और मण्डप का कार्य कराया जाएगा,जबकि प्रयागराज प्रयागराज विकास कार्यक्रम द्वारा यह कार्य कराया जाएगा जो की होली पर्व के बाद शुरू होगा।