मड़ियाहू: मड़ियाहूं निवासी ईशा फारूकी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी
मडियाहू नगर के निवासी ईशा फारूकी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। इनके मनोनयन पर पार्टी के लोगो ने उन्हें बधाई दी है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल खान कादरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मड़ियाहूं नगर के निवासी वरिष्ठ समाजवादी ईशा फारूकी को बनाया गया।