मड़ियाहू: मड़ियाहूं कोतवाली में आगामी त्यौहार व चुनाव को लेकर संभ्रांत लोगों के साथ हुई बैठक, प्रशासन का सहयोग व शांति की अपील की
रमजान, होली पर्व, लोकसभा चुनाव व सीएए के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में मड़ियाहूं कोतवाली में बुधवार को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने किसी भी प्रकार के अफवाह से दूर रहने व त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की।