आगरा: ताजमहल पर बेहोश हुई महिला पर्यटक को आगरा पुलिस ने तत्परता से मदद की, अस्पताल पहुंचाया
Agra, Agra | Apr 11, 2026 आगरा में “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत ताजमहल घूमने आई कोलकाता की 55 वर्षीय महिला पश्चिमी गेट पर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची ताज सुरक्षा पुलिस की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित मदद के लिए आभार जताया।