बहरोड़: बहरोड में नेशनल हाईवे 48 पर नींद बनी काल, खड़े डंपर में घुसा दूसरा वाहन, ड्राइवर की मौके पर मौत
Behror, Alwar | Apr 22, 2026 बहरोड़ के दहमी गांव के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार सुबह एक खौफनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंपर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और ड्राइवर उसमें बुरी तरह फंस गया। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार को सुबह करीब 7 बजे हुआ है।