छतरपुर नगर: गौरिहार: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत; पुलिस पर मारपीट के आरोप, CCTV में नहीं मिले साक्ष्य
छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद के बाद एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं एडिशनल एसपी ने शनिवार की शाम 5:30 बजे बताया कि थाने के CCTV फुटेज में मारपीट के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद के चलते उठाए गए आत्मघाती कदम का है।