पुष्पराजगढ़: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में की पूजा अर्चना
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने बुधवार 4:00 बजे अमृतसर स्थित पवित्र श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन दर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।