महाराजगंज: शिवगढ़ बस स्टैंड के पास अज्ञात अराजक तत्वों ने अंडे की दुकान में लगाई आग, हजारों का हुआ नुकसान
29 जून सोमवार की रात्रि 11:30 बजे अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा एक अंडे की दुकान मे आग लगा दी गई। जिसके चलते दुकान में लगा हुआ तिरपाल तथा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें हजारों का नुकसान का आकलन बताया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने सूचना 112 पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गनीमत रही कि पीड़ित की गुमटी मेआग नहीं लगी।