फरेंदा: खुर्रमपुर जंगल में रात्रि गश्त के दौरान वनकर्मियों पर हुआ हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना बृजमनगंज क्षेत्र के खुर्रमपुर जंगल में रात्रि गश्त कर रहे वन दरोगा जितेन्द्र कुमार, वन रक्षक राजन साहनी और कर्मी रणवीर यादव पर तीन लोगों ने चाकू और गड़ासे से जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान वनकर्मियों ने साहस दिखाते हुए इरफान उर्फ पप्पू (32), महमूद हसन (49) और अहमद हसैन (45) को मौके पर ही हथियारों सहित पकड़ लिया। तीनों आरोपी ग्राम नैनसर टोला हरसहायपुर