छपरा: मेथवलिया में गोली मार हत्याकांड में एसआईटी गठित, वरीय एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Chapra, Saran | Jun 29, 2026 छपरा शहर के मेथवलिया चौंक के पास गोली मार एक की हत्या और एक को घायल करने के मामले में एसआईटी का गठन किया गया। वहीं वरीय एसपी विनीत कुमार ने घटनास्थल का सोमवार की सुबह 10 बजें के लगभग निरीक्षण किया। मृतक की पहचान मेथवलिया निवासी पंकज राय और घायल मनीष कुमार के रूप में हुई। दोनों बाइक से जा रहें थे कि गोली मार दी गयी।